Home » सगी बहन से बढ़कर हैं हमारी सोफिया बहन
Debates • India News • Madhya Pradesh • Narendra Modi • Pakistan • Politics • Rahul Gandhi

सगी बहन से बढ़कर हैं हमारी सोफिया बहन

SOFIA QURESHI
SOFIA QURESHI

ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने उनके आवास पर कालिख पोत कर जमकर प्रदर्शन किया।

VIJAY SHAH

हालांकि, अपने बयान पर बढ़ते हंगामे को देखते हुए मंत्री विजय शाह ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे भाइयों को मारा गया उससे मन बहुत विचलित और दुखी है। ऐसे में अगर भाषण देते वक्त कोई आपत्तिजनक बात मेरे मुंह से निकल गई तो मैं उसके लिए माफी मांगने के लिए तैयार हूं। विजय शाह ने आगे कहा कि, जिसने जाति धर्म से ऊपर उठकर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया वो सोफिया बहन, हमारे लिए हमारी सगी बहन से भी ज्यादा सम्मानित है