Home » भाजपा को जिताएं वरना हिंदुओं का मिट जाएगा नामो निशान
Bharatiya Janata Party(BJP) • Celebrities • Entertainment World • India News • International News • Politics • West Bengal

भाजपा को जिताएं वरना हिंदुओं का मिट जाएगा नामो निशान

MITHUN CHAKRAVARTI
MITHUN CHAKRAVARTI

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल की जनता को कड़ी चेतवानी देते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये लड़ाई हमारे अस्तित्व की है। बांग्लादेश में आज जो हालात हैं वो तो सिर्फ एक ट्रेलर हैं, आने वाले समय में हिंदुओं की स्थिति आगे और बिगड़ेगी। इसीलिए हिंदू वोटरों को इस बार भारी संख्या में मतदान कर भाजपा को जीताना है।



मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा कि, आज भी लगभग 9 प्रतिशत हिन्दू वोट नहीं देते हैं, मैं उनसे विनती करता हूं कि इस बार घरों से निकलें और भाजपा को वोट दें। अगर इस बार हिंदू वोट नहीं करते हैं तो आने वाले समय में बंगाल में एक भी हिंदू नहीं रहेगा।