Home » पाकिस्तान ने जो किया वो हमारा इस्लाम नहीं सिखाता
India News • INDONESIA • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • People • Politics

पाकिस्तान ने जो किया वो हमारा इस्लाम नहीं सिखाता

PRABOWO SUBIANTO
PRABOWO SUBIANTO

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुवियंतो ने पहलगाम हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए भारत का साथ देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के आतंकवाद से कोई नतीजा नहीं निकल सकता, इसलिए हथियार छोड़कर ही बात करनी चाहिए। राष्ट्रपति प्रबोवो ने आगे कहा कि, इंडोनेशिया में जिस इस्लाम का पालन किया जाता है वह ऐसे आतंकवाद नहीं सिखाता




हम इस आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। उनका यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लमान रहते हैं। जहां एक ओर खालिस्तानी समर्थकों ने पाकिस्तान का साथ देनी की घोषणा की है वहीं इंडोनेशिया का यह बयान भारत के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।