Home » पाकिस्तानी लड़की आयशा में धड़केगा भारत का दिल
International News • Pakistan

पाकिस्तानी लड़की आयशा में धड़केगा भारत का दिल

भारत और पाकिस्तान के बीच भले हीं टेंशन जारी है लेकिन बात जब मानवता की भलाई की आती है तो देश तमाम कड़वाहटों और दूरियों को पीछे छोड़ देता है. इसकी ताजा मिसाल पाकिस्तान की 19 साल की वो लड़की है जिसे पाकिस्तान में हर्ट ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं होने और पैसों की कमी होने पर भारत आने के बाद नई जिंदगी मिली है..आपको बता दे कि चेन्नई के एक अस्पताल में पाकिस्तानी युवती आयशा रशन की चेन्नई के MGM हेल्थकेयर में सफल हर्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है..न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक उपयुक्त ब्रेन-डेड डोनर उपलब्ध होने के बाद, 31 जनवरी, 2024 को उसका हर्ट ट्रांसप्लांट किया गया जिसके बाद उसे इस महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, आयशा और उसकी मां ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया.