Home » पोर्न स्टार केस में दोषी पाए जाने के बाद गरजे ट्रंप, अगर मेरी गिरफ्तारी हुई तो उबलेगा अमेरिका
America • International News

पोर्न स्टार केस में दोषी पाए जाने के बाद गरजे ट्रंप, अगर मेरी गिरफ्तारी हुई तो उबलेगा अमेरिका

पिछले हफ्ते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार मामले में न्यूयॉर्क जूरी द्वारा ऐतिहासिक सजा सुनाई गई.. इसके बाद अब उन्होंने कहा है कि वह घर में नजरबंद रहना या जेल में रहना स्वीकार करेंगे लेकिन जनता के लिए इसे स्वीकार करना आसान नहीं होगा.. डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क जूरी द्वारा दी गई सजा के खिलाफ अपील करने की कसम खाई है.. बता दे की डोनाल्ड ट्रंप को 2016 में चुनाव से पहले एक पोर्न स्टार को चुप कराने के लिए किए गए पेमेंट को छुपाने के लिए डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी करने के 34 गंभीर अपराधों का दोषी पाया है, उनके खिलाफ 11 जुलाई को सजा सुनाई जानी है