Home » संसद में बोले पाकिस्तानी नेता, भारत सुपरपॉवर बन रहा और पाकिस्तान दिवालिया हो रहा
International News • Pakistan

संसद में बोले पाकिस्तानी नेता, भारत सुपरपॉवर बन रहा और पाकिस्तान दिवालिया हो रहा

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि जहां पाकिस्तान और भारत ने एक साथ आजादी हासिल की, वहीं भारत अब एक महाशक्ति बनने की कोशिश कर रहा है जबकि पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर है. वो विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करने के PTI के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के खुले समर्थन में सामने आए..आपको बता दे कि PTI के समर्थकों ने पार्टी के संस्थापक इमरान खान की जेल के विरोध में शुक्रवार को कराची भर में रैलियां निकालीं और मांग की, कि न्यायपालिका अधिकारियों के “अत्याचार” पर ध्यान दे, क्योंकि पार्टी जब भी विरोध करने का ऐलान करती है, तो उसे विरोध करने के उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया जाता है.