Home » पाकिस्तान को भारत के मामलों में बोलने का कोई हक़ नहीं
India News • International News • Pakistan • Politics • Rajyshabha chunav

पाकिस्तान को भारत के मामलों में बोलने का कोई हक़ नहीं

WAQF BILL
WAQF BILL

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, पाकिस्तान मंत्रालय के प्रवक्ता ने वक्फ़ संशोधन बिल पर कहा था कि, भारत में वक्फ़ बिल मुसलमानों से उनकी जमीनें, मस्जिदें और उनका हक़ छीनने के लिए बनाया गया है।



यह बिल भारत में मुस्लिम समुदाय के आर्थिक व धार्मिक अधिकारों का भी हनन करता है। इसपर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भड़कते हुए कहा कि, पाकिस्तान को भारत के मामलों में बोलने का कोई हक ही नहीं है। पाकिस्तान दूसरे देशों पर टिप्पणी करने के बजाये अपने यहां के अल्पसंख्यकों की हालत पर ध्यान दे। वहीं आपको बता दें कि आज वक्फ़ बिल पर न्यायाधीश संजीव खन्ना, संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की तीन सदस्यीय पीठ दायर हुई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।