Home » पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने भी लगाई लताड़
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People • Politics

पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने भी लगाई लताड़

SANYUKT RASTRA
SANYUKT RASTRA

पहलगाम हिंसा के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से परेशान पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने भी जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बैठक की मांग की थी। पाकिस्तान के अनुरोध करने के बाद सुरक्षा परिषद की बैठक हुई जिसमें पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश की।



संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इसपर आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान से कई सवाल किए। उन्होंने पाकिस्तान से पहलगाम हमले में लश्कर ए तैय्यबा के शामिल होने पर सवाल उठाए, लेकिन पाकिस्तान जवाब देने की बजाये लगातार भारत पर आरोप लगा रहा था। पाकिस्तान की इस हरकत पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य भड़क गए और पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाने लगे। साथ ही साथ परिषद के लोगों ने धार्मिक आस्था के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाए जाने पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की।