Home » अमेरिका को लूट रहे कई देश
Agriculture • America • International News • North America • People • Politics • Rural Development • South America

अमेरिका को लूट रहे कई देश

TRUMP
TRUMP

दूसरी बार सत्ता संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर में टैरिफ वार छेड़ दिया है। रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के बाद अब ट्रंप भारत को एक और बड़ा झटका देने वाले हैं। व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि, अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है इसीलिए अब जवाबी कार्रवाई का समय आ गया है।

वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया कि, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई देश अमेरिका को लंबे समय से लूट रहे हैं। यूरोपीय यूनियन अमेरिका के डेयरी उत्पादों पर 50 प्रतिशत, जापान अमेरिकी चावल पर 700 प्रतिशत, भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत और कनाडा, अमेरिकी मक्खन और पनीर पर 300 प्रतिशत टैरिफ लगाते हैं। जिससे अमेरिकी उत्पादों का आयात करना मुश्किल हो जाता है।