Home » अरबो रुपयों की सरकारी ज़मीन पर बना डाला मन्नत और शालीमार
Local News - Lucknow • Uttar Pradesh

अरबो रुपयों की सरकारी ज़मीन पर बना डाला मन्नत और शालीमार

BarabankiLucknowHighway
BarabankiLucknowHighway

बाराबंकी लखनऊ हाईवे पर अरबो रूपए की सरकारी ज़मीन का घोटाला सामने आया है, जिसमें भू माफियाओं ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे-27 के किनारे सरकारी भूमि पर वीआईपी रेजिडेंशियल आवास बनाकर बेच दिया। कई साल बाद जब जगजीवन दास सनातन सेवा संस्थान ने इसकी शिकायत की और जिला प्रशासन ने जांच कराई तो यह बड़ा जमीन घोटाला सामने आया। मामले की जानकारी होने पर वहाँ रहने वाले सैकड़ों लोगों के होश उड़ गए. हालांकि मामले में रविवार को लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें, इन आरोपियों दो महिलाएं भी मौजूद है. जिसमें चौधरी रसीदुद्दीन अशरफ, अंजुम फातिमा अशरफ, चौधरी मोहम्मद जियाउद्दीन अशरफ, चौधरी इमामुद्दीन अशरफ, फारूक व फिरोज समेत सात लोग शामिल हैं. नगर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरमणि त्रिपाठी का कहना है कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस मामले में एक-एक बिंदु की जांच की जा रही है।

BarabankiLucknowHighway