Home » धार्मिक मुद्दों की आड़ में स्वार्थ साध रही भाजपा सरकार
Bahujan Samaj Party(BSP) • BSP • Local News - Lucknow

धार्मिक मुद्दों की आड़ में स्वार्थ साध रही भाजपा सरकार

BSP-Mayawati
BSP-Mayawati

लखनऊ में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक मुद्दों की आड़ में स्वार्थ की राजनीति कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अडानी समूह और संभल हिंसा को लेकर कहा कि यह विवाद सरकार और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव पैदा कर रहा है। जिससे संसद के दोनों सदनो कि कार्यवाही में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र में हुए विधान सभा चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि अब साफ-सुथरा चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा साबित हो सकता है। और इसका चेक एंड बैलेंस जरूरी है। उन्होंने भाजपा की गरीब-विरोधी व उनकी धन्नासेठ पार्टी लोगों का ध्यान बांटने के लिए ही नए नए जातिवादी, साम्प्रदायिक व संकीर्ण हथकंडों का इस्तेमाल करती है और चुनाव में इसका लाभ भी ले लेती है। भाजपा की तुष्टीकरण की राजनीति लोगों को खुशहाल जीवन नहीं दे पा रही है।

BSP-Mayawati