Home » अपराधिक गतिविधियों से तंग निवासियों ने की धरना की मांग
Local News - Lucknow • People

अपराधिक गतिविधियों से तंग निवासियों ने की धरना की मांग

Lucknownews-NehruEnclave
Lucknownews-NehruEnclave

राजधानी लखनऊ में नेहरू एनक्लेव मोड़ पर खड़े हो रहे अवैध ठेले और फूड वैन्स के विरोध में नेहरू एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में तमाम नागरिकों ने नगर निगम अभियन्ता, जूनियर अभियन्ता एंव सभासद राजेश सिंह बब्बर के साथ अतिक्रमण हटवाया। आए दिन हो रहे अपराधिक गतिविधियों से तंग निवासियों ने नगर निगम को इस समस्या का शीघ्र निवारण न होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इसके साथ ही नगर निगम को ये प्रस्ताव भी दिया कि उक्त क्षेत्र को बुजुर्ग लोगों के बैठने के लिए ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाए।

Lucknownews-NehruEnclave