Home » विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जारी
Local News - Lucknow • Samajwadi Party(SP)

विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन जारी

Lucknownews-Samajwadiparty
Lucknownews-Samajwadiparty

राजधानी लखनऊ में सोमवार से शीतकालीन सत्र सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरने में लगी हुई है, उनका कहना है कि सरकार किसानों का हक मार रही है। सपा विधायकाें ने प्रदर्शन के दौरान किसानों की MSP का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। विधायकों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि योगी सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। सपा विधायक फसलों की MSP, पेपर लीक से नौजवान परेशान, बेरोगारी से युवा बर्बाद, पुलिस अत्याचार जैसे कई मुद्दों पर नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Lucknownews-Samajwadiparty