Home » लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में प्रसाद हुआ बैन
Local News - Lucknow • Religious

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में प्रसाद हुआ बैन

Lucknow-Mankameshwartemple
Lucknow-Mankameshwartemple

तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हो रहे विवादों के बीच अब राजधानी लखनऊ में बाजार से खरीदे गए प्रसाद पर बैन लगा दिया गया है। अब लखनऊ में भक्त मनकामेश्वर मंदिर में बाजार से खरीदा गया प्रसाद नही चढ़ा सकेगें। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट को लेकर पूरे देश में विवाद हो रहे हैं। इस घटना को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ में स्थित मनकामेश्वर मंदिर की पीठाधीश्वर महंत दिव्यागिरी ने नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा है कि- ” मंदिर में भोग हेतु अपने द्वारा बनाया गया प्रसाद और सूखे मेवे ही गर्भगृह में चढ़ाएं। बाजार से लाए गए प्रसाद को आंध्र की घटना के कारण प्रतिबंधित किया जा रहा है।”

Lucknow-Mankameshwartemple