Home » सरकारी और निजी वाहनों में प्रेशर हार्न, हूटर स्वीकार्य नहीं: मुख्यमंत्री
People • Yogi

सरकारी और निजी वाहनों में प्रेशर हार्न, हूटर स्वीकार्य नहीं: मुख्यमंत्री

लखनऊ के मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सरकारी और निजी वाहनों में प्रेशर हार्न, हूटर पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है CM योगी ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी, निजी वाहनों में प्रेशर हार्न और हूटर जहां लगा हो, तत्काल उतरवाया जाए। वीआईपी फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे। अन्य किसी वाहन में नहीं। यदि कहीं से भी प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर बजने की सूचना मिली तो संबंधित थाना पर कार्रवाई होनी तय है। वीआईपी कल्चर को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा