Home » अखिलेश यादव को है कड़ी सुरक्षा की जरूरत
Akhilesh Yadav • Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP)

अखिलेश यादव को है कड़ी सुरक्षा की जरूरत

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के लिए Z+ सिक्योरिटी और NSG सुरक्षा की मांग की है। सपा का कहना है कि, अखिलेश यादव की जान को खतरा है, उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पत्र में लिखा गया है कि, देश के बड़े नेता होने के नाते अखिलेश यादव को आए दिन अलग अलग जगहों पर जाना होता है।



पिछले कई दिनों से सपा सुप्रीमो को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार को Z+ सिक्योरिटी के साथ ही NSG सुरक्षा कवर भी दी जानी चाहिए। आपको बता दें कि ये पत्र सपा प्रवक्ता फ़खरुल हसन चांद की तरफ से लिखा गया है। उनका कहना है कि, लोकतंत्र में भाजपा सरकार की ये जिम्मेदारी है कि सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा भी पुख्ता हो।