Home » और भी ज्यादा कठोर फैसले लेने चाहिए थे
Akhilesh Yadav • Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • Jammu and Kashmir • People • Politics • Samajwadi Party(SP)

और भी ज्यादा कठोर फैसले लेने चाहिए थे

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, इस दुर्घटना से किसी भी पार्टी को राजनीतिक फायदा नहीं उठाना चाहिए। कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि सभी दलों को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होना चाहिए।

Akhilesh Yadav


साथ ही भारत सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि इस घटना पर खतरे वाली कोई फेक न्यूज प्रसारित न हो। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, इन अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जो फैसले लिए है उससे भी ज्यादा कठोर फैसले लेने चाहिए। सरकार ने जो कदम उठाए है उसका पालन करे और इस मामले की कठोरता से जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।