Home » अखिलेश यादव ने भाजपा राज में अल्पसंख्यक होना बताया अभिशाप
Akhilesh Yadav • Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • People • Politics • Samajwadi Party(SP) • Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा राज में अल्पसंख्यक होना बताया अभिशाप

AKHILESH YADAV
AKHILESH YADAV

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरे में लिया है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक जैन मंदिर गिराए जाने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

AKHILESH YADAV

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, आज भाजपा राज में अल्पसंख्यक होना एक अभिशाप है। आज देश के शांतिपूर्ण जैन समुदाय के बीच डर और असुरक्षा की जो भावना है वो बहुत चिंताजनक है। सपा सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि, आखिर ये क्यों होता है कि जहां जहां भी भाजपा की सरकार है सिर्फ वहां वहां जैनियों के तीर्थस्थलों, मंदिरों और समाजसेवी संस्थानों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि, भाजपा जैनियों की धार्मिक और सार्वजनिक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत संपत्तियों पर भी आंख गड़ाए बैठी है।