Home » योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना भस्मासुर से की
Congress • Samajwadi Party(SP) • SP • Uttar Pradesh • Yogi

योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना भस्मासुर से की

CMYogi-Gaziabadnews
CMYogi-Gaziabadnews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गाजियाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है, कांग्रेस हो या फिर समाजवादी पार्टी इन्हे ना देश की चिंता है ना समाज की। परिवार आधारित इन पार्टियों का देश और समाज के प्रति कोई दायित्व नहीं है। इतना ही नही सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तुलना भस्मासुर से भी की, उन्होंने कहा कि जब-जब जनता ने इन्हें शक्तियां दीं उसका दुरूपयोग उन्होंने जनता की आस्था पर प्रहार करने के लिए ही किया। सीएम योगी आज गाजियाबाद में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

CMYogi-Gaziabadnews