Home » गाय के गोबर से पेंट होंगे सरकारी दफ्तर
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • India News • People • Politics • Religious • Uttar Pradesh • Yogi

गाय के गोबर से पेंट होंगे सरकारी दफ्तर

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों की इमारतों को अब कोई साधारण पेंट से नहीं बल्कि गाय के गोबर से बने पेंट से रंगा जाएगा। जी हां सही सुना आपने, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि, सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का प्रयोग किया जाय।




उनका कहना है कि, गोबर से तैयार किया गया प्राकृतिक पेंट पूरी तरह से जैविक होगा, यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल बल्कि दीवारों को एक सुंदर देसी लुक देने में भी सहायता करेगा। सीएम ने कहा कि , प्रदेश के निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है। इन केंद्रों में मौजूद गोबर का बेहतर उपयोग करते हुए प्राकृतिक पेंट के निर्माण को बढ़ावा दिया जाए।