Home » बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर क्यों दर्ज हुई FIR
Bihar • India News • Politics

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर क्यों दर्ज हुई FIR

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. दबंग छवि रखने वाले सांसद पप्पू यादव पर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. ये आरोप पूर्णिया के ही एक फर्नीचर व्यवसाई ने लगाया है. उन्होंने पप्पू यादव के खिलाफ पूर्णिया के मुफस्सिल थाना में FIR दर्ज करवाई है. FIR में फर्नीचर व्यवसाई का आरोप है कि पप्पू यादव और उनके साथियों ने उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी. उन्होंने कहा कि अगर पूर्णिया में रहना है तो 1 करोड़ रुपया देना होगा. ये रकम नहीं देने पर उनके जान से मारने की धमकी भी दी गई है. हालांकि पप्पू यादव ने इसे झूठा आरोप बताया है