Home » भाजपा 400 के पार गई तो ज्ञानवापी की जगह पर बनेगा बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर’ CM हेमंत बिस्वा सरमा
BJP • Politics

भाजपा 400 के पार गई तो ज्ञानवापी की जगह पर बनेगा बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर’ CM हेमंत बिस्वा सरमा

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर 25 मई को मतदान होना वाला है. मतदान से पहले भाजपा ने अपनी पूरी ताकत दिल्ली में झोंक दी है. बीजेपी के बड़े-बड़े नेता दिल्ली में हैं. इतना ही नहीं, अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए सड़कों पर रोड शो करके वोट मांग रहे हैं. वही अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी के पूर्वी दिल्ली उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में प्रचार किया…. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा की बीजेपी 400 के पार जाएगी तो मथुरा में भी भव्य मंदिर बनेगा और ज्ञानवापी की जगह पर भी बाबा विश्वनाथ का बाबा विश्वनाथ का भव्य मंदिर बनेगा. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमने कहा था कि राम मंदिर बनाना है और इस बार के चुनाव में जब हम आपके बीच आए हैं तो राम मंदिर बन चुका है. इसलिए अब जीत भी तो बड़ी होनी चाहिए, क्योंकि हमने अपने वायदों को पूरा किया है.