Home » मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पद से इसी भाषण की वजह से हटाया
Bahujan Samaj Party(BSP) • BSP • Politics

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पद से इसी भाषण की वजह से हटाया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी पद से हटा दिया है… यहीं नहीं बहनजी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्हें अभी परिपक्व न होने की बात लिखी है…लोकसभा चुनाव के बीच BSP सुप्रीमो के इस क़दम ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को मौक़ा दे दिया. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने रिऐक्ट किया है… आपको बता दें की आकाश आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. हाल ही में उनके ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था. एक रैली में बोलते हुए उन्होंने सरकार को ‘आतंकवादियों की सरकार’, ‘तालिबान की सरकार’ बता दिया था.