उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही विधानपरिषद सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले MLC पद से इस्तीफा देने के बाद विधानपरिषद में एक सीट रिक्त हो गई थी, जिस पर उपचुनाव होना था। मंगलवार को चुनाव आयोग ने उस रिक्त सीट पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 12 जुलाई को वोटिंग होनी है। बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी से विधानपरिषद के सदस्य थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यूपी विधानपरिषद के सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकाल 6 जुलाई 2028 तक था। हालांकि उनके द्वारा 20 फरवरी को इस्तीफा दे दिया गया था। जिसके कारण उस रिक्त सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जून को नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होगी। 2 जुलाई तक नामांकन किया जा सकता है। जबकि 3 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 5 जुलाई को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य की खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा
19/06/2024
233 Views
1 Min Read
You may also like
BJP • Crime • Debates • India News • International News • Jammu and Kashmir • Narendra Modi • Pakistan • People • Politics • Prime Minister
भारत की सेना नालायक है
31/05/2025
Cricket • Debates • India News • International News • Jammu and Kashmir • Pakistan • People • Politics • Sports
भारतीय सेना निकम्मी है
31/05/2025
Agriculture • Akhilesh Yadav • BJP • Debates • India News • Local News - Lucknow • Narendra Modi • Others • People • Politics • Rural Development • Samajwadi Party(SP) • Uttar Pradesh • Yogi
सांड, नीलगाय से परेशान किसान आज भी ?
31/05/2025
About the author
Preksha
Posts

Africa Continent • America • BJP • Congress • Debates • Europe • India News • INDONESIA • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता की दहाड़ से कोलंबिया ने बदले अपने सुर
31/05/2025

Add Comment