Home » राफेल नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास
Sports

राफेल नडाल ने टेनिस से लिया संन्यास

Rafaelnadal-Retirement
Rafaelnadal-Retirement

टेनिस इतिहास के महानतम प्लेयर्स में से एक राफेल नडाल ने आज अपना रिटायरमेंट घोषित किया है। नडाल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दे कर बताया कि दिसंबर 2024 में होने वाला डेविस कप फाइनल्स उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा जो उनके देश स्पेन में खेला जाएगा। नडाल ने अपने एक्स पर एक इमोशनल वीडियो जारी करते हुए लिखा कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से रिटायर हो रहा हूं। पिछले कुछ साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। खासतौर से पिछले 2 साल में चुनौतीपूर्ण रहा। यह एक बहुत ही मुश्किल फैसला है, लेकिन जीवन में हर चीज की शुरुआत और अंत होती है, उन्होंने सभी फैंस को शुक्रिया कहा।आपको बता दें कि नडाल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। नडाल के नाम कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब है।

https://youtube.com/shorts/EGRpI8RZL4k
Rafaelnadal-Retirement