Home » यूपी में पैर पसार रहा कोविड….
BJP • COVID19 • Debates • Health & Fitness • Health Awareness • India News • Local News - Lucknow • People • Politics • Uttar Pradesh • WHO • Yogi

यूपी में पैर पसार रहा कोविड….

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र, केरल और राजधानी दिल्ली के बाद यह वायरस अब यूपी पहुंच गया है।

UTTARPRADESH

लखनऊ के आशियाना के रहने वाले एक बुजुर्ग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा बचाव के लिए नियम तो क्या एक अलर्ट तक जारी नहीं किया गया है। बढ़ते मामलों को लेकर सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी का कहना है कि, अभी तक प्रशासन द्वारा किसी भी तरह का शासनादेश नहीं आया है और बगैर आदेश के हम अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कर सकते। हालांकि, प्रशासन द्वारा आदेश मिलते ही बचाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। सीएमओ ने आगे बताया कि, उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जिस हिसाब से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में भीड़ उमड़ रही है उससे साफ जाहिर होता है कि अगर प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं की तो यह वायरस जल्द ही सबको अपनी चपेट में ले लेगा।