Home » पागल हो गया है पुतिन, अगर मैं न होता तो…. ट्रंप
America • Debates • DONALD TRUMP • India News • International News • People • Politics • Russia • Trending Technology

पागल हो गया है पुतिन, अगर मैं न होता तो…. ट्रंप

DONALD TRUMP
DONALD TRUMP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के हुए हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने उन्हें पागल भी घोषित कर दिया है।

DONALD TRUMP

उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि, पुतिन बिल्कुल पागल हो गए हैं। उन्होंने रूस द्वारा हाल ही में यूक्रेन पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा भी की है। ट्रंप ने कहा कि, पुतिन की यूक्रेन पर कब्जा करने की लालसा न सिर्फ विवाद बढ़ा रही है बल्कि रूस को उसके पतन की ओर ले जा रही है। अगर मैं न होता तो अब तक रूस के लिए वाकई बहुत बुरा होता, पुतिन आग से खेल रहे हैं और अगर हालात नहीं सुधरे तो भविष्य में रूस के लिए बहुत बुरा होगा। डोनाल्ड ट्रंप के इन बयानों पर जवाब देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि, मैं सिर्फ एक वाकई बुरी चीज़ जानता हूँ और वह तीसरा विश्व युद्ध है। उम्मीद हैं ट्रंप इसे अच्छे से समझते होंगे।