Home » कांग्रेस छोड़ बीजेपी के प्रवक्ता बन गए हैं थरूर
Bharatiya Janata Party(BJP) • BJP • Congress • Debates • India News • International News • Narendra Modi • People • Politics • Rahul Gandhi • USA • Yogi

कांग्रेस छोड़ बीजेपी के प्रवक्ता बन गए हैं थरूर

UDIT RAJ
UDIT RAJ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों विदेशों में ऑपरेशन सिंदूर की खूब तारीफ़ कर रहे हैं, जो अब कांग्रेस पार्टी को रास नहीं आ रही।

SHASHI THAROOR

उन्होंने कई देशों में भारत का मजबूती से पक्ष रखा और आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को लताड़ा भी। लेकिन अपने बयानों को लेकर शशि थरूर कांग्रेस की भारी आलोचनाओं का शिकार हो गए हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने उनपर आरोप लगाया है कि वह बीजेपी की पब्लिसिटी स्टंट के प्रवक्ता बन गए हैं। क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ताओं से ज्यादा तो शशि थरूर प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करने में लगे हुए हैं। उदित राज ने थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि, शायद वह नहीं जानते कि पहले की सरकारों ने क्या क्या किया। पहले भी सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती थी लेकिन उसका ढोल नहीं पीटा जाता था। आज की सरकार तो सेना का सारा श्रेय खुद लेने में लगी हुई है। इसपर थरूर ने जवाब देते हुए एक्स पर लिखा कि, मेरी कही बातों को आप तोड़ मरोड़कर पेश कर सकते हैं, मेरी आलोचना कर सकते हैं, जिसे जो करना है करे मेरे पास और भी काम हैं।