Home » एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे इतने हजार रुपए
Accidents • BJP • Health • Health & Fitness • India News • Narendra Modi • People • Politics • Travel • Uttar Pradesh • Yogi

एक घंटे में अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे इतने हजार रुपए

YOGI ADITYANATH
YOGI ADITYANATH

यूपी में अब घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर इनाम दिया जाएगा। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई राहवीर योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर यानि एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25000 रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

UTTAR PRADESH

आपको बता दें कि शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता होगा जब सड़कों पर हादसे न हों लेकिन हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाये लोगों को कतराते देखा जाता है। लोग मदद करने से यह सोचकर पीछे हट जाते हैं कि कहीं वो किसी कानूनी पचड़े में न फंस जाएं। अब इसी हिचक को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करना है।