Home » दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंधेरनगरी
New Delhi • Travel

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंधेरनगरी

Delhinews-DeepakGosai
Delhinews-DeepakGosai

दिल्ली में एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है, जहां एक व्यक्ति को पार्किंग के लिए 5770 रूपए का बिल भरना पड़ा। मामला दिल्ली निवासी दीपक गोसाई का हैं जिन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना की जानकारी साझा की है। दीपक ने लिखा है की उन्होंने 17 अगस्त को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टर्मिनल 3 की मल्टी लेवल पार्किंग में अपनी कार पार्क की थी, और 23 अगस्त को दीपक जब लौटे तो उन्हे 5770 का बिल मिला। हालांकि मुद्दा एकमात्र बिल का नही था। दीपक जब लौटे तो उन्हे अपनी कार को काफी बुरी हालत में मिली। गाड़ी का लॉक टूटा हुआ था और कई खरोचें थी। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें पार्किंग कर्मचारियों से कोई सहायता नही मिली। दीपक ने एक्स पर चिंता जताई है उनका पार्किंग शुल्क लखनऊ आने जाने वाली फ्लाइट के किराए से भी ज्यादा है।

Delhinews-DeepakGosai