मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहाँ बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले थे और बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे थे।.., बतातें चलें की हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।
MP के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर- ट्राली पलटी, फिर जो हुआ
10 months ago
91 Views
1 Min Read
You may also like
Festivals • India News • Others • People • Politics • Religious
नमाज़ सड़को पर नहीं तो RSS क्या हवा में…
2 days ago
Add Comment